Skin Care: अगर आप भी महंगे क्रीम और फेशियल के बाद भी डल और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो अब टाइम है अपनी डाइट पर ध्यान देने का. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जो आप खाते हैं, वही आपके चेहरे पर दिखता है. चमकदार चेहरा बाहर से नहीं, अंदर से आता है.आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में जो नेचुरली आपके चेहरे पर ग्लो लाएंगी.
1. गाजर और चुकंदर का जूस
रोज सुबह खाली पेट गाजर-चुकंदर का जूस पीने से खून साफ होता है और चेहरे पर नेचुरल लालिमा आती है. इसमें मौजूद आयरन और विटामिन-A दाग-धब्बों को कम करता है.
2. घी और बादाम
रात में 4-5 बादाम भिगोकर सुबह घी के साथ खाएं. इसमें मौजूद हेल्दी फैट और विटामिन-E त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और झुर्रियों को रोकता है.
3. दही और छाछ
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट को साफ रखते हैं. पेट साफ तो चेहरा साफ. रोज दोपहर में एक कटोरी दही जरूर खाएं, पिंपल्स की समस्या खुद खत्म हो जाएगी.
4. आंवला और नींबू पानी
विटामिन-C का सबसे सस्ता और पावरफुल सोर्स है आंवला. रोज एक आंवला या गुनगुने पानी में नींबू-शहद पीने से कोलेजन बूस्ट होता है और स्किन टाइट बनती है.
5. खीरा और तरबूज
शरीर में पानी की कमी से ही चेहरा डल दिखता है. खीरा, तरबूज, नारियल पानी जैसी चीजें बॉडी को हाइड्रेट रखती हैं, जिससे चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखता है.
6. देसी घी में बना हल्दी वाला दूध
रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध स्किन के लिए अमृत है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो एक्ने को रोकते हैं और घी स्किन में ग्लो लाता है.
7. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, बथुआ जैसी सब्जियों में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. हफ्ते में 3 बार इन्हें डाइट में शामिल करने से चेहरे का कालापन दूर होता है.
क्या न खाएं?
अगर ग्लोइंग स्किन चाहिए तो तला-भुना, ज्यादा चीनी, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से दूरी बनाएं. ये चीजें पिंपल्स और ऑयली स्किन का सबसे बड़ा कारण हैं.एक्सपर्ट टिप: सिर्फ खाने से नहीं, रोज 7-8 घंटे की नींद और 3 लीटर पानी पीना भी ग्लोइंग स्किन के लिए उतना ही जरूरी है.
इसे भी पढ़ें:-UP में अब शुरू होगा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट’, CM योगी का बड़ा ऐलान