बहराइच में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत

UP News: फखरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रिसिया थाना के जमाल टेपरा गांव निवासी रामकिशुन (18), मुकेश (23) और रामू (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों रिश्तेदार थे और एक ही बाइक से फखरपुर में अपनी साइकिल की दुकान पर जा रहे थे। गांव के चौपाल सागर के पास हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि दो घायलों को एंबुलेंस और एक को ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉ. राजेश सोनकर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी गई।

एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *