तनाव-चिंता से राहत और एकाग्रता के लिए कारगर है ये ब्रेन पावर मुद्रा, जानें करने तरीका

Yoga tips: भागदौड़ भरी लाइफ में मन को शांत और फोकस्ड रखना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हाकिनी मुद्रा को काफी मददगार माना जा रहा है। इसे मस्तिष्क शक्ति मुद्रा या पावर जेस्चर भी कहते हैं। इसका नाम आज्ञा चक्र की देवी हाकिनी के नाम पर रखा गया है।

आयुष मंत्रालय ने भी इसे सरल और महत्वपूर्ण हस्त मुद्रा बताया है।

कैसे करें हाकिनी मुद्रा?
दोनों हाथों की सभी उंगलियों के सिरों को हल्के से आपस में मिलाएं। हथेलियां अलग रखें, उंगलियों पर जोर न डालें। आरामदायक आसन में बैठकर सामान्य सांस लेते हुए ध्यान केंद्रित करें।

5 बड़े फायदे:

1. एकाग्रता बढ़ाए: ध्यान को एक जगह केंद्रित करने में मदद करती है।

2. तनाव-घबराहट कम: ध्यान के साथ करने पर मानसिक शांति मिलती है। यह डिप्रेशन का इलाज नहीं है, सिर्फ सहायक अभ्यास है।

3. आत्मविश्वास बढ़ाए: मानसिक संतुलन और मोटिवेशन में सहायक मानी जाती है।

4. नींद में सुधार: सोने से पहले शांत जगह पर 5-10 मिनट अभ्यास से आराम मिल सकता है।

5. मन सक्रिय: खुद को अधिक शांत और ऊर्जावान महसूस करने में मदद।

सावधानी: असहजता लगे तो तुरंत रोक दें। लगातार तनाव, चिंता या नींद की समस्या पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है। योग को उपचार का विकल्प नहीं, सहायक अभ्यास के तौर पर ही अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *