ISC 12th Maths Exam Pattern में बड़ा बदलाव, अब सेक्शन चुनने का ऑप्शन खत्म

Education: CISCE ने ISC क्लास 12वीं मैथ्स का नया एग्जाम पैटर्न 2026-27 जारी कर दिया है। परीक्षा 1 मार्च 2027 को होगी। बोर्ड ने इस बार 4 सेक्शन का नया फॉर्मेट लागू किया है, जिसमें सभी सवाल करना अनिवार्य होगा। पहले छात्रों को सेक्शन-B और C में से किसी एक को चुनने की छूट थी, जो अब खत्म कर दी गई है।

परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी – 80 नंबर की थ्योरी (3 घंटे) और 20 नंबर का प्रोजेक्ट वर्क।

मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन:
• कैलकुलस – 35 नंबर (सबसे ज्यादा)
• रिलेशन एंड फंक्शन – 10 नंबर
• अलजेब्रा – 10 नंबर
• प्रोबेबिलिटी – 9 नंबर
• 3D ज्योमेट्री – 6 नंबर
• वेक्टर अलजेब्रा – 5 नंबर
• लीनियर प्रोग्रामिंग – 5 नंबर

क्वेश्चन पेपर स्ट्रक्चर:
• सेक्शन-A – 20 नंबर
• सेक्शन-B – 14 नंबर
• सेक्शन-C – 21 नंबर
• सेक्शन-D – 25 नंबर
सेक्शन B और D में इंटरनल चॉइस रहेगी।

प्रोजेक्ट वर्क: 2 प्रोजेक्ट करने होंगे, हर एक 10 नंबर का। इसमें ओवरऑल फॉर्मेट, कंटेंट, फाइंडिंग और वाइवा के आधार पर नंबर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *