उत्तराखंड में भीषण हादसा, टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Uttarakhand: उत्तराखंड से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। राज्य के टिहरी गढ़वाल में एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा टिहरी गढ़वाल में गुलार बाजार के पास हुआ है। 

बचाव अभियान जारी

बता दें कि टिहरी गढ़वाल में हुए इस हादसे को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी है और बताया है कि मौके पर रेस्क्यु अभियान जारी है। गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर, ब्यासी और ढालवाला स्थित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह तकरीबन 4 बजकर 30 पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे जो ऋषिकेश से चमोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस गूलर, शिवपुरी के पास अनित्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 20 घायल हो गये। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी एवं अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। SDRF, फायर सर्विस एवं एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुटीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *