UP के 5 बड़े एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में धीमी चलेगी गाड़ी, नई स्पीड लिमिट जारी

UP News: ठंड और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने प्रदेश के 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नई शीतकालीन गति सीमा 15 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई है और 15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी. यह नियम रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा.नए नियम के तहत अब किसी भी कार को 80 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज चलाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं यात्री बसों के लिए यह लिमिट 60 और मालवाहक ट्रकों के लिए सिर्फ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है.

नई लिमिट इन 5 एक्सप्रेसवे पर लागू होगी

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
  • गंगा एक्सप्रेसवे

क्यों लिया गया फैसला?

हर साल उत्तर भारत में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से बड़े हादसे होते हैं. कम स्पीड से ड्राइवर को गाड़ी संभालने का ज्यादा समय मिलेगा और हादसे की स्थिति में नुकसान भी कम होगा. यूपी यातायात निदेशालय ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में सुरक्षित सफर के लिए गति सीमा का पालन जरूर करें.

इसे भी पढ़ें:-ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *