UP voter list 2026: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद वोटर्स की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने SSR-2027 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 18 लाख 84 हजार 113 नए मतदाता बढ़े हैं.
अब यूपी में कितने वोटर?
17 नवंबर 2026 को जारी नई आलेख्य मतदाता सूची के मुताबिक, यूपी में अब कुल वोटर्स की संख्या 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है. इसमें 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष, 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला और 4,042 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं. 18-19 साल के युवा वोटर्स की संख्या 11 लाख 83 हजार 352 है. इस बार जेंडर रेशियो 840 और EP रेशियो 55.95 पहुंच गया है.
7 महीने पहले क्या था आंकड़ा?
10 अप्रैल 2026 को आई SIR लिस्ट में कुल वोटर 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 थे. उस समय पुरुष वोटर 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61, महिला 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 और थर्ड जेंडर 4,206 थे. युवा वोटर्स की संख्या तब 17 लाख 63 हजार 360, जेंडर रेशियो 834 और EP रेशियो 55.17 था.
10 अप्रैल और 17 नवंबर में कितना बदला?
कुल वोटर: 18,84,113 बढ़े
पुरुष वोटर: 7,87,449 बढ़े
महिला वोटर: 10,96,828 बढ़ीं – सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
थर्ड जेंडर: 164 घटे
18-19 साल के युवा: 5,80,008 घटे
जेंडर रेशियो 834 से बढ़कर 840 और EP रेशियो 55.17 से बढ़कर 55.95
अभी भी जुड़वा सकते हैं नाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए फॉर्म-6, 7 और 8 से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलेगा. आयोग का फोकस युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर है.
इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड में भीषण हादसा, टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, कई घायल