देशभर में सर्दी ने दी दस्तक, 15 राज्यों में Cyclone Akwan से भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather Update: देश में सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन अब मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से खतरनाक हो रहा है. इसके चलते 19 नवंबर 2026 को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का डबल अटैक होगा.

तूफान की रफ्तार उड़ा देगी होश

मौसम विभाग के मुताबिक अकवान तूफान के दौरान 85 से 90 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कई जगहों पर झोंके 110 से 120 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. 20 नवंबर की दोपहर तक यह तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा सकता है.

इन 15 राज्यों में हाई अलर्ट जारी

झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है.सबसे ज्यादा असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक में रहेगा.

इन राज्यों में तापमान 4 से 5 डिग्री तक लुढ़क जाएगा और कड़ाके की ठंड बढ़ जाएगी.

दिल्ली-NCR और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?दिल्ली: सुबह-शाम घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलेंगी. हवा की स्पीड 10-20 KM रहेगी. अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13-14°C रहेगा.उत्तर प्रदेश: यूपी में ठंड के साथ बारिश का डबल अटैक होगा. गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में मौसम बिगड़ेगा.

बिहार, झारखंड, बंगाल में तूफानी बारिश

बिहार: पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, भागलपुर, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, नवादा, मुंगेर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज सहित 21 जिलों में भारी बारिश.झारखंड: रांची, देवघर, धनबाद, गुमला, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, बोकारो समेत पूरे राज्य में आंधी-बारिश से ठंड बढ़ेगी.पश्चिम बंगाल: हावड़ा, दार्जिलिंग, दुर्गापुर, बांकुड़ा, बीरभूम में 70-80 KM की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश. कोलकाता में तापमान 23°C पर रहेगा.

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रामबन, शोपियां, बांदीपोरा, राजौरी, पुंछ में 40-45 KM की हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी होगी. उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़ में घना कोहरा छाएगा. हिमाचल के चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मनाली में पारा -1°C तक गिर सकता है.

राजस्थान, पंजाब, MP में भी बदलेगा मौसम

पंजाब के पठानकोट, लुधियाना, जालंधर समेत 8 जिलों में, राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर समेत 12 जिलों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी. MP के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, कटनी में 15-25 KM की हवाओं के साथ घना कोहरा रहेगा.लोगों से अपील है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और मौसम को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: किन शहरों में चढ़े दाम और कहां हुए कम, 19 नवबंर को क्या है पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *