बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौत, 2 गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. उतरौला कोतवाली क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.यह हादसा 18 नवंबर की देर रात करीब 11 बजे थाना उतरौला के ग्राम अक्सीबड़हरा के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए.

पैदल यात्रियों को बचाने में हुआ हादसा, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

SP मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मौके का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि दो बाइक आमने-सामने से आ रही थीं और किसी पैदल यात्री या जानवर को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ. मौके से दो टूटे हेलमेट और एक मृत बकरी भी बरामद हुई है, जिससे आशंका है कि बकरी को बचाने में बाइकें टकरा गईं. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होना भी हादसे की वजह हो सकती है.

घायलों को किया लखनऊ रेफर

घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान बलहारा खुर्द, छपरतलवा और चंदापुर श्रीदत्तगंज के निवासियों के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है.

इसे भी पढ़ें:-PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, X पर पोस्ट कर किया याद, जानिए उनका राजनीतिक सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *