सीमा पार कर 1.5 KM अंदर घुसा पाकिस्तानी युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, पाकिस्तानी दस्तावेज बरामद

Jammu: जम्मू के सीमावर्ती इलाके अरनिया में स्थानीय लोगों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पकड़े गए युवक की पहचान 20 वर्षीय अवैस रजा पुत्र इमदाद हुसैन के रूप में हुई है और उसके पास से पाकिस्तानी दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश में है कि वो कैसे अंदर घुसा था. ये युवक यूं ही इधर-उधर घूम रहा था, लोगों को शक हुआ तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:-आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार वोटिंग, लेह-कारगिल नगर पालिका और पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू