NIA में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

NIA Recruitment 2026: अगर आप केंद्र सरकार की नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA यानी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. NIA ने डेपुटेशन के आधार पर मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कुल 50 पद भरने का फैसला किया है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म भरकर भेज सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-1: ग्रेजुएशन डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान
  • लोअर डिवीजन क्लर्क: 12वीं पास
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-2: 12वीं पास
  • सेक्शन ऑफिसर: ग्रेजुएशन डिग्री के साथ कंप्यूटर दक्षता सर्टिफिकेट
  • असिस्टेंट: ग्रेजुएशन डिग्री और SSC की कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा पास
  • सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी: ग्रेजुएशन डिग्री
  • अपर डिवीजन क्लर्क: 12वीं पास
  • अकाउंटेंट: ग्रेजुएशन डिग्री के साथ सबोर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस परीक्षा पास और 3 साल का अनुभव

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले NIA की आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in पर जाएं.
  • वहां Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन खोलें.
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालें.
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके तय पते पर भेजें.

इसे भी पढ़ें:-सीमा पार कर 1.5 KM अंदर घुसा पाकिस्तानी युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, पाकिस्तानी दस्तावेज बरामद