163 नए सरकारी स्कूलों में 1507 शिक्षकों + 174 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती, जानिए पदों का पूरा डिटेल

UP Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद समग्र शिक्षा और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत नवनिर्मित 163 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल 1507 शिक्षक पदों को मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही 174 जूनियर असिस्टेंट के पद भी स्वीकृत किए गए हैं.शासन की सचिव किंजल सिंह की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

किस आयोग से होगी भर्ती?

UPPSC के माध्यम से: प्रधानाचार्य और प्रवक्ता के 50-50% पद, प्रधानाध्यापक के 45% पद और सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) के 100% पद

UPSSSC के माध्यम से: कनिष्ठ सहायक के सभी 174 पदों पर सीधी भर्ती

अगस्त में भी मिली थी 1810 पदों की मंजूरी

इससे पहले 10 अगस्त को भी सरकार ने 126 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 1810 पदों के सृजन को मंजूरी दी थी. इसमें प्रधानाचार्य के 68, प्रधानाध्यापक के 58, प्रवक्ता के 680, LT ग्रेड के 819 और कनिष्ठ सहायक के 185 पद शामिल थे.इन भर्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें:-लखीसराय में स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर