Assam: नॉर्थ ईस्ट के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. मोदी सरकार ने असम के सिलचर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का फैसला कर लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने डोलू में इस आधुनिक एयरपोर्ट के निर्माण को हरी झंडी दे दी है. इस पर करीब ₹2014 करोड़ खर्च होंगे.इस एयरपोर्ट के बनने से सिर्फ सिलचर ही नहीं, बल्कि पूरी बराक वैली और आसपास के पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.
कैसा होगा नया एयरपोर्ट?
डोलू में बनने वाला ये एयरपोर्ट पूरी तरह आधुनिक होगा.
टर्मिनल भवन: 12,351 वर्ग मीटर में फैला होगा
रनवे: 2705 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा
क्षमता: पीक आवर में 800 यात्री, 400 आने वाले और 400 जाने वाले
सालाना क्षमता: करीब 10.1 लाख यात्री
सबसे खास बात ये है कि इस प्रोजेक्ट का पूरा खर्च भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) अपने आंतरिक संसाधनों से उठाएगा. यानी AAI अपनी कमाई और फंड से ही इस एयरपोर्ट को बनाएगा.
इसे भी पढ़ें:-पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹1.25 लाख, जानें कौन करेगा आवेदन, क्या है पात्रता?