UP PCS J Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने न्यायिक सेवा में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. आयोग ने 2 साल बाद UP PCS-J 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 365 पदों पर भर्ती की जाएगी.ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2026 है. वहीं फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2026 रखी गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 जुलाई 2027 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 22 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (LLB) की डिग्री होना जरूरी है.
कितनी है फीस?
जनरल और OBC वर्ग के लिए 125 रुपये, SC-ST के लिए 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये फीस तय की गई है.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं
- Notification / Advertisement सेक्शन में UP PCS-J 2026 लिंक पर क्लिक करें
- नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
- रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
- फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
इसे भी पढ़ें:-163 नए सरकारी स्कूलों में 1507 शिक्षकों + 174 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती, जानिए पदों का पूरा डिटेल