हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

Business: बुधवार को शेयर बाजार ने एक बार फिर बंपर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ खुला। जबकि, निफ्टी ने 1.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, टीसीएस के शेयर बड़ी बढ़त लेकर खुले। जबकि, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान में खुले।

बता दें कि हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 1000.90 अंकों (1.21%) की जोरदार बढ़त लेकर 83,436.89 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 308.7 अंकों (1.22%) की बंपर तेजी के साथ 25,658.35 अंकों पर खुला।