Country: अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने आज उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले के दिगलीपुर का दौरा किया। दिगलीपुर हेलीपैड पर पहुँचने पर अंडमान तथा निकोबार पुलिस के जवानों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक तरीके से अगवानी की गई।
अपने दौरे का शुभारंभ करते हुए माननीय उपराज्यपाल ने मॉरिस टिकरे, मधुपुर में लगभग ₹11.62 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक की आधारशिला रखी। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल ने कहा कि इस पॉलीटेक्निक के बनने से उत्तर एवं मध्य अंडमान के युवाओं को तकनीकी शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।