हथेली में टूटी जीवन रेखा का क्या मतलब होता है? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Astrology: जब भी हम अपनी हथेली देखते हैं, तो सबसे पहले नजर जीवन रेखा पर ही पड़ती है. यह हाथ की सबसे लंबी रेखा मानी जाती है. इस रेखा को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं.जैसे- अगर यह रेखा बीच में से टूट जाए, तो कई लोग इसे जीवन के किसी मोड़ पर बड़ी दुर्घटना का संकेत मान लेते हैं. वहीं बीच में अधूरी रह जाने पर इसे कम आयु से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, टूटी या अधूरी जीवन रेखा हर बार किसी अनहोनी का संकेत नहीं होती? यह जीवन में आने वाले कई अहम बदलावों को भी दर्शाती है. आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में टूटी या अधूरी जीवन रेखा को लेकर क्या कहा गया है.

टूटी हुई जीवन रेखा का असली अर्थ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जीवन रेखा का बीच में टूटना या खंडित होना किसी बड़े बदलाव का संकेत होता है. इसे हमेशा किसी अनहोनी से जोड़कर देखना सही नहीं है.टूटी हुई रेखा के आसपास की अन्य रेखाओं को देखकर ही इसका सही अर्थ निकाला जा सकता है. जीवन रेखा में यदि बहुत हल्की टूटन दिखाई दे, तो इसे जीवन के किसी छोटे बदलाव से जोड़कर देखा जाता है. वहीं अगर यह टूटन बड़ी और स्पष्ट दिखाई दे, तो इसे जीवन में आने वाले बड़े बदलाव का संकेत माना जाता है.

जीवन रेखा के दोबारा जुड़ने का अर्थ

यदि जीवन रेखा एक स्थान पर टूटकर आगे जाकर फिर से जुड़ती हुई दिखाई देती है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आएगी तो सही, लेकिन आप उससे पार भी पा जाएंगे.इस तरह की रेखा को किसी बड़े परिवर्तन, स्थान परिवर्तन या फिर जीवनशैली में आने वाले बड़े बदलाव से भी जोड़ा जाता है.

दोनों हाथों में जीवन रेखा के टूटने का अर्थ

यदि दोनों हाथों की जीवन रेखा में एक ही स्थान पर स्पष्ट टूटन दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में निश्चित ही कोई बड़ा परिवर्तन आएगा, जिससे आपकी पूरी लाइफ बदल जाएगी. अब ये परिवर्तन सकारात्मक होगा या नकारात्मक, इसका पता हाथ की बाकी रेखाओं को देखकर ही लगाया जा सकता है.

टूटी जीवन रेखा देखकर न घबराएं

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हथेली में जीवन रेखा का टूटना किसी अनहोनी के होने का निश्चित संकेत नहीं होता है. इसलिए केवल टूटी जीवन रेखा को देखकर डरने के बजाय पूरी हथेली की बनावट और रेखाओं का अध्ययन भी जरूर कर लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, तीन घायल