अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, तीन घायल

Uttarakhand: विकासनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, सवारी वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।