IAF AN-32 crash: असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर इंडियन एयर फ़ोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा विमान के संचालन के दौरान हुआ. फिलहाल इस दुर्घटना में हुए नुकसान या किसी के हताहत होने के संबंध में अधिक विवरण आना बाकी है.
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी. फिलहाल घटनास्थल पर बचाव और जांच कार्य जारी है तथा अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. वायुसेना की ओर से जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ा मानसून