08 May 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 8 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन उत्तराषाढ़ा/श्रवण नक्षत्र के साथ शुभ /शुक्ल योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
8 May 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की सोच रहे थे, उसमें प्रगति होने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा. हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. निवेश से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. ऑफिस में किसी सहकर्मी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें और बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें. परिवार में वातावरण सामान्य रहेगा और शाम का समय सुकून भरा रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है. किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा वाले लोगों को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. हालांकि आज किसी को धन उधार देने से बचें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है. प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या उदासी महसूस हो सकती है, इसलिए साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न करें. दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो बेवजह विवाद में फंस सकते हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा. किसी नई योजना में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता देने वाला रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और खोई हुई चीज मिलने की भी संभावना है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामों में रुकावट आने से मन परेशान रह सकता है. किसी जरूरी कार्य में देरी होने से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में स्थितियां बेहतर होने लगेंगी. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन को राहत मिलेगी. शाम के समय पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं. धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोच-विचार के खर्च करने से बचें. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी पूजा-पाठ या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और सफलता लेकर आएगा. लंबे समय से चली आ रही उलझनें दूर होंगी और मन हल्का महसूस करेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. कारोबारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश करने से बचें. बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा. संतान से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं और घर का वातावरण सुखद रहेगा. व्यापार करने वालों के लिए नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. एक साथ कई जिम्मेदारियां और विवाद सामने आ सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी. खर्च अधिक रहने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए शांत रहकर स्थिति संभालने की कोशिश करें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. संयम और समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. पुरानी बीमारी या थकान परेशान कर सकती है. जो लोग किसी कानूनी या विवादित मामले में फंसे हुए थे, उन्हें राहत मिलने की संभावना है. आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और इससे मन प्रसन्न रहेगा. अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और सफलता से भरा रहेगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. करियर में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर का माहौल आनंदमय रहेगा. हालांकि किसी महत्वपूर्ण काम में लापरवाही न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास मजबूत रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है. भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. हालांकि शाम का समय दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में बीतेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन को सुकून मिलेगा. कार्यक्षेत्र में लिए गए कुछ फैसले भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. घर में धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ का माहौल बन सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपके सामने कई नए अवसर आएंगे, जिनका सही समय पर लाभ उठाना जरूरी होगा. साझेदारी में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और लाभ मिलने के योग बनेंगे. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा. पैतृक संपत्ति या पारिवारिक मामलों में निर्णय लेते समय घर के बुजुर्गों की सलाह जरूर लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत-विजय समेत 32 ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट