भाग्यशाली रहेंगे 5 राशियों के जातक,  बरसेगी गणेश जी की कृपा, पढें दैनिक राशिफल

11 February 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 11 फरवरी फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन अनुराधा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

11 February 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. मन प्रसन्न रहेगा और पूरा दिन आत्मविश्वास बना रहेगा. आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. रुका हुआ कार्य रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगा. पारिवारिक मामलों में चल रही दिक्कतें दूर होंगी. भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा. धन के निवेश से आपको अच्छा फायदा मिलेगा. बिजनेस भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा और साथ में समय बिताने का अवसर हासिल होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा. अचानक से धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा. किसी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाने का मौका मिलेगा. किसी कार्य में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपको पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी. नौकरी करने वाले जातकों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज के दिन कुछ नए तरह के अवसर मिल सकते हैं. जिसमें आपको अपनी बुद्धि, संचार कौशल और विवेक का इस्तेमाल करना होगा. किसी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती है. धन के लेन देन में आपको सतर्कता बरतनी होगी. घर-परिवार में आज के दिन सदस्यों का आपको भरपूर साथ मिलेगा. जीवनसाथी संग किसी पुराने मामले में बातचीत हो सकती है. आपको धैर्य और संयम के साथ काम करना होगा. सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के आज के दिन थोड़ा संभलकर चलना होगा. खर्चों में वृद्धि होगी जिससे आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा. लेकिन इसके बावजूद आज धन कमाने के मामले में आपको पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर अवसर मिलेगा. सेहत के प्रति आपको लापरवाही न बरतें नहीं तो बीमारी लंबी चल सकती है. कामकाज में प्रगति और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा और सहकर्मियों संग संवाद स्थापित करते हुए काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन काफी मिलाजुला रहने वाला होगा. आपकी नेतृत्व करने की क्षमता में काफी प्रभावित होगी. नौकरी और व्यापार में आपको अच्छा और सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. आपके लिए पारिवारिक वातावरण बहुत ही सुखद बना रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे. भाग्य का साथ नौकरी के साथ-साथ बिजनेस के कामों में भी मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन घर और ऑफिस दोनों ही जगहों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है. दिनभर काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा. पारिवारिक जीवन में नए तरह के मामले आज के दिन आपके सामने आ सकते हैं. आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के अवसर देगा. आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने सहकर्मियों का बेहतर सहयोग मिलेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी से भरा हुआ हो सकता है. किसी से साथ आपको साझेदारी करने में लाभ मिल सकता है. करियर के मामलों में आपको नए तरह के विकल्पों के बारे में सोचना होगा. अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनके लिए बेहतर अवसर आज के दिन प्राप्त हो सकता है. आर्थिक मामलों में आापको संभलकर चलना होगा और सुख-साधनों में आज के दिन वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आपके लंबे समय से कोई अटका हुआ काम पूरा होगा. आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को आज के दिन बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा. दिन काफी व्यस्तता से भरा हुआ होगा. आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर की प्राप्ति हो सकती है. आपको किसी सरकारी योजना का अच्छा लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग रोमांटिक पलों का आनंद आपको मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि वाले आज के दिन किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. नौकरी और व्यापार में विस्तार के योग हैं. जो लोग नौकरी में अपने स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनको यह मौका मिल सकता है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपको किसी ऐसी योजना में धन निवेश करने से बचना होगा जहां वह झूठा साबित हो सकता है. आपको काम करते हुए अति आत्मविश्वास से बचना होगा. आज के दिन आपके ऊपर आलस्य और लापरवाही हावी हो सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों की जिम्मेदारियों आज बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीतना होगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. इसके अलावा आपको सेहत के मामलों में बहुत ही सतर्कता बरतनी होगी. आपकी आज के दिन भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत पूरी होगी. कोई बड़ी इच्छा पूरी होने का दिन आज है. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को करियर में आज के दिन महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है. नए तरह के विचार आपके मन में आ सकते हैं. सामाजिक जीवन बहुत अधिक सक्रिय रहेगा. रिश्तों में आपको हर तरह का सामंजस्य बनाकर चलना होगा. आज के दिन आपको अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ आपको मिलेगा. आज जो काम काफी समय से अटका हुआ था वह आज दोस्तों की मदद से पूरा होगा. आज के दिन किसी कानूनी मामलों में आपको थोड़ा संयम बरतना होगा नहीं तो इसका नुकसान आपको हो सकता है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और सुख से भरा हुआ होगा. धन प्राप्ति के भरपूर मौके मिलेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश में आज उनको एक साथ कई जगहों से नए तरह के अवसर मिल सकते हैं. आपको आलस्य से बचना होगा. जो लोग नौकरी करते हैं आज के उनको इसमें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा. आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी. इसके अलावा आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.) 

इसे भी पढ़ें:-वजन घटाने में मदद करेंगी ये आदतें, आज ही अपनी दिनचर्या में कर लें शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *