13 June 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 13 जून को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन कृत्तिका नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
13 June 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और सकारात्मक परिणामों से भरा रहने वाला है. भाग्य का साथ मिलने से व्यापार और नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी होगा. किसी को पैसा उधार देने से बचें. पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. वाहन चलाते समय सतर्क रहें और दूसरों का वाहन उपयोग करने से बचें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. दिनभर भागदौड़ अधिक रह सकती है और अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. हालांकि भाग्य का सहयोग मिलने से कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे राहत महसूस होगी. दिन के दूसरे भाग में कोई लाभदायक अवसर या डील आपके सामने आ सकती है. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा, जिससे मन में उत्साह बना रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. मित्रों, परिवार और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा. ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि के संकेत हैं. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और व्यापारिक यात्राएं सफल साबित होंगी. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और साथी की ओर से कोई खास उपहार मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के मन में आज कई तरह की चिंताएं और उलझनें बनी रह सकती हैं. कामकाज को लेकर भागदौड़ और तनाव अधिक रहेगा. कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन विचलित हो सकता है, लेकिन दिन ढलते-ढलते परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी. नौकरी और व्यवसाय में सम्मान प्राप्त होगा. बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा. परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. घर की सजावट और सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लंबे समय से जिस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. परिवार की जरूरतों पर अधिक खर्च हो सकता है. करियर और व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के योग हैं. हालांकि आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है. किसी भी मामले में भावुक होकर निर्णय लेने से बचें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. आर्थिक मामलों में आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. कोई सुखद समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है. विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और खानपान का ध्यान रखें. अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है, अन्यथा आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें, क्योंकि कोई आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है. कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा. व्यापारियों को किसी अच्छी डील का लाभ मिल सकता है, इसलिए अवसर हाथ से न जाने दें. परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सुख-सुविधाओं से भरपूर रहेगा. धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके कार्यों की सराहना होगी और सम्मान मिलने के योग हैं. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें राहत मिल सकती है. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप उन्हें पार कर लेंगे. करियर और व्यापार में मिला-जुला परिणाम मिलेगा. आर्थिक लाभ होने से बैंक बैलेंस मजबूत होगा. कोई सरप्राइज मिलने से मन खुश रहेगा. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभदायक डील मिल सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज करियर और व्यापार में अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है. अतिरिक्त आय के स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी साथी किसी बात से नाराज हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, लेकिन आपकी ऊर्जा और उत्साह आपको हर काम में आगे रखेंगे. किसी योजना में लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तेदारों और करीबी लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-किसी के कदमों की आहट तो कहीं चीखने जैसी आवाजें… भारत की 8 सबसे भूतिया जगह, जहां जाने की हिम्मत नहीं करेंगे आप