Aaj Ka Rashifal: करियर-कारोबार के मामले में कैसा रहने वाला है सभी राशियों के आज का हाल, पढें दैनिक राशिफल

2 March 2026  ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 2 मार्च फाल्गुन माह के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्दशी तिथिऔर सोमवार का दिन है. इस दिन  अश्लेशा नक्षत्र लग जाएगा. वहीं, होली, अतिगण्ड योग रहेगा इसके. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

2 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी. घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी. राजनीतिक और सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा. आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा. परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा साथ ही भविष्य की योजनायें भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी.

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. आज व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाकर ही रखना उचित है. आज जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा. आज मानसिक शांति और सुकून के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएंगे.

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं. किसी बात को लेकर चल रही उलझन आज खत्म होंगी. आज अपनी आर्थिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देंगे. खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें और न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे. हालांकि आपके द्वारा दिए गए सुझाव से काफी हद तक रिश्ते में सुधार होगा. पड़ोसियों के साथ तालमेल बनाए रखें.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है. आज दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आपके कार्य समय पर हो जाएंगे. आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आज काम पर ध्यान देना भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा. बिजनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकते हैं. रिश्तों में संतुलन बनाने के लिये आपको आपना व्यवहार दूसरों से अच्छा रखना चाहिए. आज किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे. काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है. आज वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. राजनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे और लाभदायक भी रहेंगे. किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी मिलेगी. आज दिन भर व्यस्तता का माहौल रहेगा. आज किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखें.

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे. आज संदेह करने का स्वभाव आपके और परिवार के लिए समस्याएं बढ़ा सकता है. आज वक्त के अनुसार खुद में बदलाव करना जरूरी है. आज विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहन का सहयोग मिलेगा. आज आपकी व्यावसायिक सफलता से आपके माता पिता को खूब खुशी मिलेगी.

तुला राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है. आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा. अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे. अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज उसे पाने का अनुकूल समय है. आज बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता मिल सकती है. आपको किसी काम में कम मेहनत करने पर भी सफलता हासिल हो जाएगी जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है. आज आपका काम समय पर पूरा होगा. आज पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य दें. आज अपने परिवार पर धन खर्च करेंगे. आज मेहमानों की अधिक आवाजाही से आपको अपने व्यक्तिगत काम व्यवस्थित करने में थोड़ी देरी हो सकती है. किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है. जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में ले जायेंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा. आज पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलने पर आपको शांति और ऊर्जा महसूस होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, इससे आपकी सारी उलझनें दूर होंगी. पारिवारिक रिश्ते में मेल-जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा.

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. आज किसी काम में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच के साथ कामो को व्यवस्थित करते जाएंगे. धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा. आज आप फिजूल की बातों पर बहस करने से बचें.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चें करें. आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, लेकिन सभी काम सरलता से पूरा होने से प्रसन्नता होगी. आज समाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और पहचान भी मिलेगी. किसी पुराने दोस्त से फोन पर बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है. आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाए रखेंगे. आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान देंगे. बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी. आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा. लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है. जीवनसाथी आज आपके भावनाओं की कद्र करेंगे.

 इसे भी पढें:-3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्‍या के मंदिरों के पट, जानिए कब से शुरू होगा चंद्रग्रहण का सूतक

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *