Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत सभी राशिवालों के लिए कैसा रहने वाला है शुक्रवार का दिन, पढ़ें दौनिक राशिफल

20 June 2025ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 20 जून आषाढ़ माह के कृष्‍णा पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन रेवती नक्षत्र और शोभना योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।

20 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि
आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो फिलहाल आप रुक जाएं। आपको किसी पुराने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई छुपा हुआ राज बाहर निकल सकता है।

वृषभ राशि

आज आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही ध्यान से करना होगा। किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें। पिताजी यदि काम को लेकर आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें, वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से अपने आगे के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको चिंता हो सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आवश्यक करें। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी।

कर्क राशि

आज आपको मन मुताबिक कोई लाभ मिल सकता है। आपकी बिजनेस की कोई लंबे समय से रुकी हुई टीम फाइनल हो सकती है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आप किसी मकान या वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की अपने साथियों से खूब पटेगी। आप अपने आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद मे ना पड़ें। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों में मधुरता लानी होगी। यदि वह आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी सदस्य से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह आप कर सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है।  लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई और बहनों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप काम को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपको किसी कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। बेरोजगार लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।


मकर राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है।

कुंभ राशि

आज आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाला है। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। भाई-बहनों का आपके कामों में पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही करने से बचना होगा। संतान के मनवाने व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप राजनीति में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर आपका कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। आप अपने आलस्य को दूर करके काम करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

इसे भी पढ़े:-8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी और पेंशन में होगी भारी बढ़ोतरी  

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *