4 February 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 4 फरवरी माघ मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
4 February 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. लोगों की तरफ से भरपूर प्यार और काम की प्रशंसा मिलेगी. इसके अलावा आज के दिन आपको नई तरह की जिम्मेदारियां भी मिल सकती है. आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा और शानदार रहेगा. आपको अपने अनावश्यक खर्चों से बचना होगा. पारिवारिक जीवन सुखद और अच्छे से बीतेगा, लेकिन सेहत संबंधी कोई परेशानियां आ सकती है ऐसे में आपको दिनचर्या और खानपान को संतुलित करना होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा और सुकून से बीतेगा. आय के अच्छे और बेहतर मौके मिलेंगे. जो काम लंबे से अधूरे थे उनमें तेजी आएगी. लंबे समय से रुके हुए धन की वापसी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. बिजनेस में कोई अच्छी डील पाने का दिन है लेकिन इस दौरान आपके विरोधी आपके काम में अंडगा डालने की भरपूर कोशिश करेंगे. परिवार संग बेहतर समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा और वाहन आदि चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी. प्रेम संबंधों के मामले में आपको कुछ नया करने का अवसर मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन काफी चुनौतियों से भरा हुआ हो सकता है. कार्यों मे लगातार तरह-तरह की बाधाएं आएंगी. आपके मन में काम को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है. जिन लोगों के मन में नौकरी को लेकर कोई बदलाव या विचार हैं उनको कुछ अवसर मिल सकते हैं. वहीं आज के दिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा. आज का दिन जमीन-जायदाद के मामले में बेहतर डील हो सकती है. वैवाहिक और पारिवरिक जीवन में घर के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा. शाम के समय किसी दोस्त और पुराने मित्र से मेल मुलाकात हो सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी की भावनाओं में बहने से बचना होगा. आज आपको किसी तरह के कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिलाजुला और अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको काम करने के दौरान बेहतर धैर्य और संयम से काम लेना होगा. आर्थिक स्थिति में इजाफे होने का दिन है लेकिन इसी के साथ आपको बेफिजूल के खर्चों से बचना होगा. घर-परिवार में किसी पुराने मसलों से छुटकारा मिलने का समय होगा जिससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा. शाम को कोई आपसे धन संबंधी मामलों में मदद मांग सकता है. वहीं सेहत अच्छी रहेगी और नींद भी अच्छी आएंगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कुछ अच्छा और बेहतर पाने का होगा. भाग्य का भी भरपूर साथ आपको मिलेगा जिससे आपके थोड़े से प्रयास में ही बहुत सारे मसले हल होंगे. लोगों का अच्छा और भरपूर प्यार आपको मिलेगा. आज के दिन आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है. जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में उनके बीच मधुरता आएगी और पारिवारिक माहौल खुशनुमा और बेहतर रहेगा. आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा. पारिवारिक मामलों में आपको अपने परिवार के हर एक सदस्य का अच्छा साथ मिलेगा. लेकिन वहीं आज के दिन आपको किसी अजनबी की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन किसी तरह के दबाव में बीतेगा. मन में तरह-तरह की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं. ऐसे में आपको छोटी-छोटी बातों में उलझनें से बचना होगा. आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. इन सबके बावजूद परिवर का पूरा साथ मिलेगा. जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं. पारिवारिक और दांपत्य जीवन में आपको अपने परिवार के सदस्यों का बेहतर सहयोग मिलेगा. आपको किसी निवेश संबंधी योजना पर धन को लगाने से पहले उसके दूसरे पहलुओं पर विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा. आय के अतिरिक्त स्त्रोतों से आपको धन लाभ होगा. आज सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं और लाभ के अवसर उठाने का मौका आपको मिलेगा. जो लोग किसी के साथ कोई पार्टनरशिप में हैं उनको बेहतर मुनाफा हो सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर हो सकती है. दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी, वहीं जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनको अपने साथी की तरफ से भरपूर प्यार और आपके प्रति समर्पण मिलेगा. बैंकिग संबंधी कामकाज में आपको कामयाबी मिल सकती है क्योंकि आपका लोन पास हो सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज घर और बाहर दोनों ही जगहों पर बेहतर संतुलना बनाकर चलना होगा. जो लोग नौकरी से जुड़े हुए हैं आज उनको किसी तरह के अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसमें उनको अच्छा लाभ आने वाले दिनों में हो सकता है. वहीं बिजनेस में आज के दिन अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन आपको किसी लुभावनी और आकर्षक डील पर ज्यादा भरोसा नहीं करना होगा. नहीं तो अगर आप इसमें धन का निवेश करेंगे तो वह फंस सकता है. जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है कोर्ट-कचहरी से उनके पक्ष में फैसला आ सकता है. आज के दिन आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य उनका भरपूर साथ देगा जिससे परेशानियों में कमी और सफलता में वृद्धि होगी. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी. किसी तरह के कर्जों से आपको मुक्ति मिलेगी. नौकरी करने वाले लोगों को आज कार्यस्थल पर बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. किसी तरह के शुभ यात्रा का संयोग बन रहा है. किसी पुराने दोस्तों संग मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और पारिवारिक जीवन में बेहतर संतुलन स्थापित होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को बुधवार के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा मिलेगी. आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा. किसी तरह के शुभ और अच्छी खबर सुनने का मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रशंसा होगी क्योंकि आप किसी मुश्किल काम को बहुत ही आसानी के साथ करने में कामयाब होंगे. इससे आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे. जमीन-जायदाद के मामले में आपको किसी तरह की अच्छी डील मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि साथी संग किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा. आय में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा. कोई अच्छी डील मिलने से आपके बैंक बैंलेंस में इजाफा भी देखने को मिलेगा. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चों में कटौती भी होगी. जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि से संबंधित हैं उनको नई योजनाओं का बेहतर लाभ आपको मिल सकता है. प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेग. लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपके कुछ विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की भरपूर कोशिश करेंगे. वैवाहिक जीवन में साथी संग बेहतर तालमेल बना रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज के दिन उनको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आज के दिन आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में कई गुने की वृद्धि हो सकती है. मन बहुत ही शांत रहेगा और सुकून के पल आपको प्राप्त होंगे. जिन लोगों के ऊपर किसी तरह का कर्ज है आज उनको भी इससे छुटकारा मिल सकता है. प्रेम संबंधों में आपसी प्रेम, विश्वास और समझ बढ़ेगी. सेहत के मामलों में दिन अच्छा बितेगा. हालांकि छात्रों को आज के दिन कुछ निराशा हाथ लग सकता है. प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-पेपर लीक और नकल पर UP Board सख्त, 18 जिले ‘संवेदनशील’ घोषित