4 March 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक, 4 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा. वहीं धृति योग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
4 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
बुधवार का दिन आपके लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहेगा. आप अपने काम को पूरी लगन और तेजी से पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे और कठिन कामों में भी आपको सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी आराम का ध्यान रखें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि का दिन परेशानियों और संघर्षपूर्ण से भरा रह सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे. नई योजनाओं में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपके लिए संबल बनेगा. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक खर्च परेशान कर सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी, खानपान का ध्यान रखें. भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे और रिश्तों में संतुलन बनाए रखेंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि का दिन सुख, शांति और आनंद से भरा रहेगा. परिवार और रिश्तेदारों से बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी होगा. दिन के दूसरे भाग में भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादा भागदौड़ से भरा रहेगा. दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा. भाग्य आपका पूरा साथ देगा. नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी. सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा. धन के लेन-देन में सावधानी रखें. सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा.
सिंह राशि
आज का दिन सफलता और उन्नति से भरा रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. वाहन सुख संभव है. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. आत्मविश्वास बनाए रखें.
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा. आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी. नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी. नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ अतिरिक्त खर्च भी संभव हैं. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. जोखिम भरे कामों से दूर रहें. परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी और मानसिक शांति बनी रहेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन में सरप्राइज मिल सकता है. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा समय है. शाम को धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल रहेगा. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नई योजनाओं में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकल जाएगा. ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. धन उधार लेने से बचें. मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और आत्मविश्वास बना रहेगा.
धनु राशि
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. हालांकि अति आत्मविश्वास से बचें. गलत निर्णय तनाव बढ़ा सकता है. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. मानसिक तनाव कम होगा.
मकर राशि
आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. योजनाओं में सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. खानपान संतुलित रखें. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.
कुंभ राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आकर्षक दिखने वाली डील से सावधान रहें. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें. कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें. धैर्य और समझदारी से काम लें.
मीन राशि
आज का दिन शुभ और भाग्यशाली रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा. खर्चों में वृद्धि संभव है, लेकिन आय भी बनी रहेगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-यूपी में फार्मासिस्ट के पदों पर होगी भर्ती, 29 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन