13 नवंबर से शुरू होगा महापर्व, घाटों पर पटाखे और निजी नावों पर रोक, प्रशासन अलर्ट

Chhath Puja 2026: बिहार में आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ महापर्व 2026 को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. इस साल चार दिवसीय छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के DM-SP को विशेष निर्देश जारी कर दिए हैं.

घाटों पर पटाखे और निजी नावों पर पूरी तरह बैन

प्रशासन ने साफ आदेश दिया है कि पूजा घाटों और जलाशयों के 100 मीटर दायरे में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल नहीं होगा. साथ ही नहाय-खाय (13 नवंबर) से लेकर 16 नवंबर सुबह के अर्घ्य तक निजी नावों के चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी. सिर्फ प्रशासन की चिन्हित मोटरबोट और गोताखोरों वाली नावें ही चलेंगी.खतरनाक घाटों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड और लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है ताकि कोई गहरे पानी में न जाए.

बड़े घाटों पर डॉक्टर, एंबुलेंस और गोताखोर तैनात रहेंगे

मेडिकल सुविधा: पटना के कलेक्ट्रेट घाट, दीघा, गायघाट समेत सभी बड़े घाटों पर मेडिकल टीम, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेगी.

सुरक्षा: घाटों पर पुलिस के साथ-साथ सैकड़ों स्वयंसेवक भीड़ कंट्रोल करेंगे.

जल सुरक्षा: NDRF/SDRF के गोताखोर, तैराक, लाइफ जैकेट और मोटरबोट लेकर तैयार रहेंगे.

24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम, लाउडस्पीकर से होगी अनाउंसमेंट

किसी भी इमरजेंसी के लिए जिला स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा. घाटों तक जाने वाले सभी रास्तों पर लाइट की पूरी व्यवस्था होगी और बिजली के तारों की पहले ही जांच कर ली जाएगी. लाउडस्पीकर से लगातार सुरक्षा निर्देश दिए जाएंगे.

छठ 2026 का शेड्यूल

13 नवंबर – नहाय-खाय

14 नवंबर – खरना

15 नवंबर – संध्या अर्घ्य

16 नवंबर – उषा अर्घ्य

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल! चांदनी चौक में AQI 400 पार, 14 नवंबर के बाद मिलेगी राहत?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *