उगते भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के साथ सम्पंन हुआ डाला छठ का महापर्व, घाटों पर दिखा अद्भुत नजारा

Chhath Puja 2026: देश भर में आज छठ महापर्व के आखिरी दिन उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। देश भर में छठ की छटा देखने को मिली है। आज व्रतियों ने छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और इसके बाद व्रत का पारण किया। इस व्रत को करने वालों ने कुल 36 घंटों का निर्जला उपवास रखा और छठ पूजा के संपन्न होने के बाद व्रत को खोला।

बता दें कि यह महापर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से मनाया जाता है, अब इस त्योहार का विस्तार देश के अन्य राज्यों में भी हो गया है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में व्रतियों ने छठ की उपासना की। इस दौरान घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली।

करीब लाखों की संख्या में व्रती महिलाओं ने जगह-जगह घाटों पर अपनी आस्था की उपस्थिति दर्ज करवाई, आज छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन था, नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व का दूसरा दिन यानी खरना 14 नवंबर को हुआ था। 15 नवंबर की शाम को व्रतियों ने अर्घ्य दिया और सूर्य देव की उपासना की, आज तड़के सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प पूरा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *