Mangal Dosh Remedies: मंगल दोष जिसकी भी कुंडली में होता है उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर वैवाहिक जीवन में अनबन या कार्यों में रुकावट जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं. इसके अलावा स्वभाव में उग्रता, अधिक साहस और तीव्र ऊर्जा का संचार भी देखने को मिलता है. कई बार विवाह में बाधाएं भी आने लगती हैं और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, शास्त्रों में बताए गए कुछ सरल और प्रभावी उपायों को अपनाकर मांगलिक दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है. आइए इन सरल उपायों को जानते हैं.
मंगल दोष को दूर करने के 5 अचूक और सरल उपाय
1. हनुमान जी की पूजा
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें. सच्चे मन और पूरी भक्ति के साथ बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके साथ ही मंगलवार का व्रत भी रखें. इस उपाय को करने से मांगलिक दोष दूर होता है.
2. लाल चीजों का करें दान
मंगल का रंग लाल है, इसलिए इससे जुड़ी चीजों का दान करें. ऐसा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं. मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति या मंदिर में लाल मसूर की दाल, लाल कपड़ा, तांबा, गुड़ या लाल फूल दान करें. इस उपाय को करने से भी मंगल दोष शांत होता है.
3. महामृत्युंजय मंत्र का जाप
वैवाहिक जीवन में मंगल दोष का प्रभाव कम करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें. हर मंगलवार को शिवलिंग पर लाल चंदन का तिलक लगाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
4. मूंगा रत्न धारण करें
मूंगा रत्न धारण करने से भी मंगल दोष दूर होता है. मूंगा कुंडली में मंगल के प्रभाव के अनुसार पहना जाता है.
5. मंगल देव की पूजा
मंगल दोष को शांत करने के लिए विधिपूर्वक मंगल देवता की पूजा करें. पूजा के बाद मंगल देव के मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ अथवा ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
अंगारेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर मंगल दोष की पूजा का विशेष महत्व है. इस लिंग पर भात पूजन करने से मंगल दोष निवारण होता है. अगर आप मंगल दोष से शीघ्र छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस मंदिर में पूजा जरूर कराएं.
इसे भी पढ़ें:-बंजी जंपिंग पर लागू होंगे नए सुरक्षा नियम, अब इन लोगों को सर्टिफिकेट अनिवार्य