Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि हर-हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ गंगे।
काशी विश्वनाथ गंगे काशी अमरनाथ गंगे।।(संकीर्तन)
हर शब्द जो है, यह बहुत कीमती शब्द है। हर शब्द का अर्थ होता है, प्रभु हमारे दुःख हर लो,दरिद्रता हर लो, संकट हर लो, विपत्ति हर लो। आप हर-हर महादेव कहते हैं, इसका अर्थ है हे देवों के देव आदिदेव, महादेव, प्रभु ! हमारा दुःख हर लो, हमारी गरीबी हर लो, हमारी जड़ता और मूर्खता हर लो, हमारे दुःखों का नाश कर दो। केवल हर-हर कह देने से ही बोध हो जाता है। यह कहने की जरूरत नहीं है आपको, कि- हमारा दुःख हर लो, हमारा दरिद्र हर लो, केवल हर-हर बोल दो, उससे भगवान शंकर आपके दुःख-दारिद्र्य अशांति, क्लेश आदि व्याधि और रोग हर लेंगे। इसलिए हर-हर शब्द बड़ा कीमती है। भगवान नारायण के लिए हरि है यहां हर है वहां हरि है।
हरि शरणं, हरि शरणं, हरि शरणं, हरि शरणं।(संकीर्तन)
हर हर महादेव, यह बहुत कीमती है। कथा मिलती है कि एक डाकू ने हर-हर को अपना कोड शब्द बना लिया था। किसी व्यक्ति को लूटना हो तो अपने साथी को संकेत देने के कारण वह हर-हर कह देता है हर-हर का मतलब कि जो इसके पास है, लूट लो। हर-हर के प्रभाव से शरीर छूटने पर वह दिव्य लोक चला जाता है।
सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).