सहज और सरल भक्तों का हमेशा ध्यान रखते है भगवान महादेव: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि सोमवार भगवान् शंकर का बहुत प्रिय दिन है। तिथियों में त्रयोदशी,अष्टमी,चतुर्दशी और शिवरात्रि भगवान को बहुत प्रिय है।चन्द्रमा शीतल हैं इसीलिए भगवान शंकर उन्हें मस्तक पर धारण करते हैं। सोमवार चन्द्रवार भी कहलाता है। सोमवार को जल चढ़ाना, फल चढ़ाना विशेष फलदायक है।

एक बार समस्त देवता मिलकर श्रीमन् नारायण के पास पहुंचे और उनकी स्तुति की। उन्होंने पूछा देवताओं! आज कैसे पधारे? देवताओं ने कहा- प्रभु ! हमें कोई ऐसा उपाय बताईएं जो महान फल देने वाला हो, उपाय सरल हो, थोड़े – से शुभ कर्म से हमें बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो और जिसके द्वारा भोग और मोक्ष सुलभ हो सकते हैं? श्रीमन् नारायण ने कहा- सबसे सरल उपाय है भगवान शंकर की पूजा, उनकी पूजा समस्त कामनाओं को पूर्ण करती है। भगवान शिव आपके जीवन में कोई कमी नहीं आने देते। यदि कोई काम न बन रहा हो, तब समझ लेना कि भोलेनाथ हमसे कुछ ज्यादा भजन-पूजन और चिन्तन कराना चाहते हैं अथवा इस वस्तु के न मिलने में ही हमारा लाभ है इसीलिए भोलेनाथ मांगने पर भी हमें नहीं दे रहे हैं। जैसे माता-पिता अपने बच्चों के हित का हमेशा ध्यान रखते हैं वैसे ही सहज और सरल भक्तों का ध्यान भगवान सदा रखते हैं।

सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *