आज या कल, कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Surya Grahan 2026: इस साल के दूसरे महीने यानी 17 फरवरी 2026, मंगलवार को पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. दुनियाभर में लोग इस सूर्य ग्रहण पर दुलर्भ खगोलीय घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है. यह घटना तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं. इस दौरान जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है तब उसकी छाया सूर्य पर पड़ती है. इस नजारे को देखने के लिए लोग कई तरह के जुगाड़ करते हैं जिनमें स्पेशल उपकरणों के इस्तेमाल से लेकर लाइव टेलीकॉस्ट के जरिए देखना भी शामिल है.

सूर्य ग्रहण की तारीख और समय 

2026 का पहला सूर्यग्रहण कल यानी 17 फरवरी को 07 बजकर 01 मिनट पर शुरु होगा. वलयाकार ग्रहण 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगा. यह सूर्य ग्रहण 12 बजकर 12 मिनट पर चरम पर होगा. इस दौरान सूर्य रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा. हालांकि लगभग 02 बजकर 20 मिनट बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा. यह सूर्य ग्रहण 14 बजकर 27 मिनट पर खत्म हो जाएगा. 

क्या है रिंग ऑफ फायर? 

रिंग ऑफ फायर वह समय है जब चंद्रमा धरती से अपने सबसे दूर के पॉइंट पर या उसके पास होता है. इस दौरान चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता है और ग्रह से दूर होने के कारण छोटा दिखता है. इससे यह एक बड़ी चमकदार डिस्क के ऊपर एक काली डिस्क जैसा दिखता है जिससे चंद्रमा के चारों ओर एक पतली, चमकदार रिंग बनती है जो हीरे की अंगूठी की तरह नजर आती है. इसे ही रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. 

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? 

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आपको अंटार्कटिका के ज्यादातर हिस्सों से लेकर दक्षिणी महासागर के आसपास के क्षेत्र में दिखाई देगा. इनके अलावा साउथ अफ्रीका, तंजानिया और जाम्बिया, जिम्बाब्वे जैसे देशों में सूर्य ग्रहण दिखेगा.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी आज करेंगे एआई इम्पेक्ट एक्सपो का उद्घाटन, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *