पर्स में रखें ये शुभ चीजें, लाइफ में सुख-समृद्धि और धन में होगी वृद्धि

Vastu Tips: हर कोई अपनी लाइफ में पैसा, सुख और समृद्धि की कामना करता है, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद पैसा हाथ में नहीं टिकता. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसकी वजह हमारे आसपास मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी होती है. मान्यता है कि पर्स धन आकर्षित करने का एक अहम जरिया होता है. कहते हैं कि पर्स में कुछ शुभ चीजें रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और बरकत के रास्ते खुलते हैं. इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. 

पर्स में जरूर रखें ये 5 चीजें

हल्दी वाले पीले चावल (अक्षत)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन वृद्धि और फिजूलखर्ची को नियंत्रण करने के लिए पर्स में थोड़े से साबुत चावल हल्दी से रंगकर गुरुवार के दिन रखें. इन्हें कागज या कपड़े में लपेटकर रखें. माना जाता है कि यह उपाय पैसों से जुड़ी समस्या खत्म हो जाएगी. 

चांदी का छोटा टुकड़ा

सोमवार के दिन पर्स में एक छोटा सा चौकोर चांदी का टुकड़ा रखें. यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक माना जाता है.

मां लक्ष्मी की तस्वीर

शुक्रवार के दिन पर्स में मां लक्ष्मी की छोटी और साफ तस्वीर रखें. ध्यान रखें कि फोटो मुड़ी हुई न हो. यह धन को आकर्षित करने का प्रतीक माना जाता है.

गोमती चक्र

गुरुवार के दिन पर्स में एक छोटा गोमती चक्र रखना शुभ माना जाता है. इससे सैलरी व आय बढ़ने और कर्ज से राहत मिलने की संभावना बनी रहती है. 

दो हरी इलायची

बुधवार के दिन पर्स में दो हरी इलायची रखें. यह व्यापार, लेन-देन और धन आकर्षण के लिए शुभ मानी जाती है.

पर्स से जुड़ी जरूरी सावधानियां

विशेषज्ञों की माने तो पर्स में फटे नोट, पुराने बिल, बेकार कागज और उधारी की पर्चियां नहीं रखनी चाहिए. ऐसी चीजें आर्थिक अव्यवस्था और नकारात्मकता बढ़ाती हैं. पब्लिक जगहों पर बार-बार पर्स निकालकर दिखाने से बचें. साथ ही, अपने पर्स को अनजान लोगों के हाथ में देने से भी बचना चाहिए. साफ और व्यवस्थित पर्स पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें:-कूलर से आ रही गंदी स्मेल, ऐसे करें कमरे को फ्रेश और खुशबूदार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *