घर से इन चीजों को कर दें बाहर, नहीं तो शुरू हो सकता है आपका दुर्भाग्य-पैसों की तंगी

Vastu Tips: घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि घर में रखी कुछ चीजें सुख-समृद्धि और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती हैं. यदि आपके घर में रखे सामान सही हालत में नहीं हैं, वे बेकार हो गए हैं या टूट-फूट गए हैं, तो उनको घर से बाहर कर देना चाहिए. यदि ऐसे सामान घर में रहते हैं, तो वे अपने सा​थ दुर्भाग्य लाते हैं. उन वस्तुओं की वज​​ह से आपका बुरा समय शुरू हो सकता है, या वास्तु दोष पैदा हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार में सदस्यों की सेहत, धन, सुख, शां​ति पर नकारात्मक असर हो सकता है.

विनाश से जुड़ी तस्वीरें

कुछ लोगों को घर में युद्ध, बर्बादी या हिंसा से जुड़ी पेंटिंग और मूर्तियां सजाने का शौक होता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसी तस्वीरें घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं. इससे घर में तनाव और बेचैनी का माहौल बन सकता है.

पलंग-फर्नीचर

जिस भी घर में पति और पत्नी टूटे हुए पलंग का उपयोग करते हैं, वह उनके दांपत्य जीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता है. टूटे पलंग की वजह से वैवाहिक जीवन में कड़वाहट पैदा हो सकती है. इनके पारिवारिक जीवन में कलह, तनाव और अशांति का सामना करना पड़ सकता है.

बंद घड़ी और पुराने कैलेंडर

घड़ी एक ऐसी चीज है, जो जीवंत मानी जाती है क्योंकि वह हमेशा चलती रहती है. यही घड़ी जब रुक जाए या टूट-फूट जाती है तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए. खराब घड़ी दुर्भाग्य का सूचक मानी जाती है. ​यदि घड़ी बंद पड़ी है या टूट गई है तो उसे ठीक करा लें या फिर घर से बाहर निकाल देने में ही भलाई है. वहीं पुराने कैलेंडर को लंबे समय तक दीवार पर टांगकर रखना भी शुभ नहीं माना जाता.

टूटे हुए शीशे

आजकल कई लोग टूटे या डिजाइनर क्रैक वाले ग्लास को सजावट के रूप में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में टूटे हुए शीशे को अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों के मानसिक संतुलन और रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है.

कांटेदार पौधों से बढ़ता तनाव

घर में कैक्टस और अन्य कांटेदार पौधे लगाने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसे पौधे रिश्तों में तनाव और मतभेद बढ़ाने वाले माने जाते हैं. कहा जाता है कि ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकते हैं.

सांप और नटराज की मूर्तियां

वास्तु अनुसार, घर में सांप की मूर्तियां या डर पैदा करने वाली कलाकृतियां रखना शुभ नहीं माना जाता. इसी तरह नटराज की मूर्ति को भी घर में रखने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह तांडव और उग्र ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. इससे घर का ऊर्जा संतुलन प्रभावित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें:-गर्मी में तरबूज का सेवन क्यों है जरुरी? हार्ट और बीपी के मरीजों को  मिलते है बडें फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *