घर में निगेटिविटी है तो आज ही लगाएं ये 2 तस्वीरें, मिलेगा पॉजिटिव माहौल

Vastu Tips: कई बार बिना किसी बड़े कारण के मन घबराने लगता है, छोटी-छोटी बात पर कॉन्फिडेंस लो हो जाता है और नया काम शुरू करने का जोश खत्म हो जाता है. इसका कनेक्शन आपके घर के माहौल से भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगी तस्वीरें भी आपके मनोबल पर सीधा असर डालती हैं. सही तस्वीर पॉजिटिव एनर्जी देती है तो गलत तस्वीर निगेटिविटी ला सकती है.

1. ऊंचे पहाड़ की तस्वीर – अडिग रहने की सीख

जिन लोगों का आत्मविश्वास कमजोर रहता है, उन्हें अपने घर की उत्तर दिशा में या जहां सुबह सबसे पहले नजर पड़े, वहां बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ की तस्वीर लगानी चाहिए. पहाड़ आंधी-तूफान, बारिश-धूप में भी अपनी जगह से नहीं हिलता. वो मजबूती का प्रतीक है. रोज सुबह ऐसी तस्वीर देखने से आपके दिमाग में भी मैसेज जाता है कि मुश्किलों में टिके रहना है. ये तस्वीर आपके स्टेबिलिटी और लक्ष्य पर फोकस को बढ़ाती है. स्टडी रूम या ऑफिस में लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

2. उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर – आगे बढ़ने की उड़ान

अगर आपको लगता है कि आपका नए काम में मन नहीं लगता, आप एक ही जगह अटके हुए हैं तो घर में खुले आसमान में उड़ते हुए 7-8 पक्षियों की तस्वीर लगाएं.पक्षी हर दिन नया जोश लेकर नई मंजिल की तलाश में उड़ता है. वास्तु में इसे आजादी, तरक्की और नए मौके का सिंबल माना जाता है. खासकर जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में ग्रोथ चाहते हैं, उनके लिए लिविंग रूम की पूर्व दिशा में ये तस्वीर बहुत शुभ मानी जाती है.

भूलकर भी न लगाएं ये तस्वीर

आचार्य इंदु प्रकाश ने एक बड़ी गलती से भी बचने को कहा है. घर में कभी भी समंदर की ऊंची उठती लहरों, डूबते जहाज या रोते हुए बच्चे की तस्वीर न लगाएं. वास्तु के अनुसार उठती लहरें मानसिक अशांति, बेचैनी और घर में लड़ाई-झगड़े को बढ़ाती हैं. इससे निगेटिव थॉट्स आते हैं. तो अगर आप चाहते हैं कि घर में पॉजिटिव माहौल बना रहे और परिवार के लोगों का कॉन्फिडेंस हाई रहे, तो आज ही इन 2 तस्वीरों को सही दिशा में लगा दें.

इसे भी पढ़ें:-सर्दियों में रूखी त्वचा और झड़ते बालों से हैं परेशान? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ये 5 आदतें बदलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *