Ayodhya : सीएम योगी बोले- ‘अतिथि देवो भव:’ की नई परिभाषा गढ़ रही अयोध्या, शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना

Ayodhya : अयोध्‍या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा और इन नदियों के तट के साथ हाईवे और एक्सप्रेस वे के किनारे एक से सात जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वहीं रामनगरी में मां जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान जी, सुग्रीव, जामवंत, शबरी और निषाद राज के नाम पर सिटी फारेस्ट के रूप में वाटिकाएं विकसित की जाएंगी।

30 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी नगर निगम के मौजूदा बोर्ड के दो साल पूरे होने पर रामकथा पार्क में आयोजित नगर उपलब्धि समारोह में उन्‍होंने 30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 33 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस दौरान गंगा दशहरा, सरयू महोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

पुराने दिनों को याद करते हुए कहा..

वहीं सीएम योगी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय वो भी था जब अयोध्या आने वाले रामभक्तों पर गोलियां चला करती थीं। लेकिन आज के समय में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा होती है और उन्हें आरओ का शुद्ध पानी पीने को दिया जाता है। अयोध्या आज पूरी दुनिया के सामने ‘अतिथि देवो भव:’ की नई परिभाषा गढ़ रही है।

उन्‍होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी के नेतृत्व में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने 500 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया। उन्होंने श्रीरामलला मंदिर में हुए राम दरबार सहित सात अन्य मंदिरों में देव विग्रहों की स्थापना के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गंगा के अवसर पर सरयू महोत्सव आयोजन की सराहना की

सीएम योगी ने गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सरयू महोत्सव के आयोजन की सराहना की। इस कार्यक्रम में उन्‍होंने बताया कि मां सरयू से भगवान श्रीराम का गहरा संबंध और संवाद रहा है और मां सरयू के बिना अयोध्या की पहचान अधूरी बताया। हम हजारों वर्षों से इस पवित्र नदी के दर्शन करते हैं। महाराज भगीरथ की तपस्या के फलस्वरूप मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं।

शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना  

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताया। इस दौरान पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गंगा का जल प्रदूषित हो गया था। लेकिन नमामी गंगे के माध्यम से गंगा की अविरलता और निर्मलता को पुनर्स्थापित किया गया। वहीं प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने इसकी निर्मलता का साक्षात्कार किया है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किया अभियान

5 जून को मनाएं जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र किया। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में अपने आवास पर बेल और उसके बाद अयोध्या में सरयू तट पर पुष्प वाटिका में पीपल, पाकड़, नीम और नौ ग्रहों के पौधे लगाए गए हैं। सीएम ने कहा कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाएगी।

इसे भी पढ़ें :- जम्‍मू-कश्‍मीर आज रचेगा इतिहास, पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे बेमिसाल चिनाबपुल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *