Union Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यह एक ऐतिहासिक मौका होगा, क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा. यह सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा. इसके साथ ही वह ऐसा करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी.
संसद में पेश होगा मोदी सरकार का 15वां बजट
यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 15वां बजट भी होगा. साल 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तीसरी बार सत्ता में वापसी के बाद यह दूसरा पूर्ण बजट है. यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं. देश के भीतर मांग अब भी बनी हुई है और महंगाई पहले के मुकाबले कुछ कम हुई है, लेकिन वैश्विक माहौल अभी भी बहुत अनिश्चित बना हुआ है.
कहां और कब होगा बजट भाषण
- स्थान: संसद का सेंट्रल हॉल
- समय: सुबह 11 बजे
सीधा प्रसारण:
- संसद टीवी
- डीडी नेशनल
यहां देखें बजट 2026 का LIVE प्रसारण:
बजट से आम लोगों की जुड़ी हुई है काफी उम्मीदें
रविवार को संसद में पेश होने वाले इस बजट से आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा और कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें हैं. टैक्स स्लैब, महंगाई, रोजगार और विकास से जुड़े अहम ऐलानों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.
इसे भी पढें:- Budget 2026: वित्तमंत्री आज संसद में पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2026-27, पूंजीगत खर्च और बुनियादी ढांचे पर होगा फोकस