Business: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 42.35 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,074.16 और निफ्टी 41.15 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,186.80 पर था। मिडकैप और स्मॉलकैप की शुरुआत लाल निशान में हुई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 163.50 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,815.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 22.65 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,308.95 पर था।
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
सूचकांकों में निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी इंडिया डिफेंस टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी कंजप्शन भी हरे निशान में थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज,निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, एलएंडटी और कोटक महिंद्रा बैंक गेनर्स थे। इन्फोसिस, इटरनल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, एचयूएल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टीसीएस, और पावर ग्रिड लूजर्स थे।