Tech: अक्सर काफी लोग नया फोन खरीदने के बाद अपना पुराना फोन बेच देते हैं या उसे एक्सचेंज ऑफर में दे देते हैं, लेकिन कभी कभी जल्दबाजी में लोग मोबाइल से जरूरी डेटा पूरी तरह से डिलीट किए बिना ही उसे दूसरे शख्स को पकड़ा देते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है और कोई व्यक्ति आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है. चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं…
सभी अकाउंट करें साइन आउट
फोन बेचने से पहले अपने Google Account, Apple ID, ईमेल और अन्य सभी ऐप्स से लॉगआउट कर दें. अगर ऐसा नहीं किया तो नया व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है या बाद में आपको दिक्कत हो सकती है.
सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट हटाएं
इतना करने के बाद फोन से WhatsApp, Facebook, Instagram, Telegram, Gmail और अन्य ईमेल अकाउंट्स भी लॉगआउट करें. हो सके तो बाद में फोन को एक बार फैक्ट्री रीसेट भी कर दें. Google Account या Apple ID को भी फोन से रिमूव करना न भूलें.
SIM और मेमोरी कार्ड निकाल लें
फोन बेचने से पहले उसमें लगी SIM कार्ड और microSD कार्ड अगर लगा हो तो जरूर निकाल लें. कई लोग जल्दबाजी में इन्हें निकालना भूल जाते हैं, जिससे उनका निजी डेटा किसी दूसरे के हाथ लग सकता है और ऐसे में आप दूसरे व्यक्ति के द्वारा ब्लैकमेल हो सकते हैं.
फोन की स्थिति भी जांच लें
फोन बेचने से पहले यह भी देख लें कि चार्जर, बॉक्स और बिल जैसी चीजें आपके पास हैं या नहीं. साथ ही स्क्रीन, कैमरा और बैटरी सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं. इससे फोन बेचने में आसानी होती है और आपको इसकी अच्छी कीमत मिल सकती है इसलिए ये सब करना जरूरी होता है.
इसे भी पढे़ं:-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज 44वां जन्मदिन, फैंस और करीबी दे रहे हैं बधाइयां