Tech News: दुनिया भर में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से बहस तेज हो गई है. मलेशिया सरकार ने सोशल मीडिया से होने वाले खतरों से बचाने के लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर रोक लगा दी है.
जानकारी के मुताबिक, मलेशिया में यह नया नियम लागू हो गया है जिसके तहत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया अकाउंट नहीं बना सकेंगे. यह फैसला देश के ऑनलाइन सेफ्टी कानून के तहत लिया गया है जिसका उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट पर मौजूद जोखिमों से सुरक्षित रखना है.
यह नियम उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा जिनके देश में 80 लाख से अधिक यूजर्स हैं. नए कानून के अनुसार कंपनियों को किसी भी नए यूजर को अकाउंट बनाने की अनुमति देने से पहले उसकी उम्र की पुष्टि करनी होगी.
इसे भी पढ़ें:-भक्ति, पवित्रता और भगवान विष्णु की कृपा का प्रतीक है तुलसी