Police Bharti 2026: अगर आप पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नागालैंड पुलिस में कांस्टेबल GD के 1137 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और 30 नवंबर 2026 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://nagalandpolicerecruitment.in या http://police.nagaland.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
कितने पदों पर भर्ती?
कुल 1137 पदों में से 1053 पद गुवाहाटी हाई कोर्ट के आदेश के तहत हैं और 84 पद पिछली भर्ती के बैकलॉग के हैं। पदों का आवंटन जिला और जनजाति के अनुसार किया गया है। चयनित जवानों की पहली तैनाती IR बटालियन में होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
ये भर्ती केवल नागालैंड की मान्यता प्राप्त नागा जनजातियों के मूल निवासियों के लिए है। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
शैक्षणिक योग्यता
• पिछड़ी जनजातियों के लिए – 6वीं पास
• अन्य नागा जनजातियों के लिए – 8वीं पास
आयु सीमा
18 से 37 साल। आयु की गणना 14 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी। मौजूदा कांस्टेबलों और याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
कांस्टेबल GD का पद पे लेवल-3 में आता है। सैलरी 5,200 से 20,200 रुपये तक और 1800 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
1. फिजिकल टेस्ट (45 नंबर): दौड़, पुल-अप्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप
2. लिखित परीक्षा (40 नंबर): ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल
3. इंटरव्यू और NCC सर्टिफिकेट (10 नंबर)
आवेदन कैसे करें?
1. ऑफिशियल वेबसाइट http://nagalandpolicerecruitment.in पर जाएं
2. रजिस्ट्रेशन करें और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
3. पर्सनल और एजुकेशन डिटेल भरें
4. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
5. फॉर्म चेक करके सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज सेव कर लें