कैंसर की दवाओं के दाम 70% तक घटेंगे, 9 नवंबर से नया रेट होगा लागू

Cancer Medicine Price: कैंसर के इलाज में लगने वाली महंगी दवाओं को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों पर लगने वाले भारी-भरकम मुनाफे पर लगाम लगा दी है। इस फैसले के बाद कई दवाओं के दाम 70% तक कम होने की उम्मीद है।

नए रेट 9 नवंबर 2026 से लागू होंगे।यह फैसला रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने लिया है। NPPA ने 17 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी कर इन दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को 30% तक सीमित कर दिया है।

क्या है ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन?Cancer Medicine Price:

दरअसल, कई गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर डिस्ट्रीब्यूटर और अस्पताल 170% से 700% तक का मार्जिन वसूल रहे थे। अब NPPA ने DPCO 2013 के पैराग्राफ 19 के तहत इसे 30% (GST को छोड़कर) पर कैप कर दिया है। इससे कंपनियों का मुनाफा भी बना रहेगा और मरीजों को लूट से राहत मिलेगी। सरकार का अनुमान है कि इससे सालाना करीब 2500 करोड़ रुपये की बचत होगी।

कौन सी दवाएं सस्ती होंगी?

इस लिस्ट में 20 से ज्यादा तरह के कैंसर में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं। जैसे – Pembrolizumab, Durvalumab, Osimertinib, Bevacizumab, Denosumab और Pegfilgrastim जैसी अहम दवाएं। यह लिस्ट DGHS की एक्सपर्ट कमेटी ने तैयार की है जिसमें देश के बड़े ऑन्कोलॉजिस्ट शामिल थे।

कब और कहां मिलेगा फायदा?

• दवा कंपनियों को 7 दिन के अंदर नई कीमतों की जानकारी NPPA को देनी होगी और अपनी वेबसाइट पर लिस्ट डालनी होगी।

• 9 नवंबर से सभी रिटेलर और अस्पतालों को नई कीमत पर ही दवा बेचनी होगी।

• अस्पतालों को अपनी वेबसाइट और फार्मेसी पर नया रेट दिखाना अनिवार्य होगा।

• मरीज Pharma Sahi Daam ऐप और NPPA की वेबसाइट पर नया रेट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले 2019 में भी NPPA ने 42 कैंसर दवाओं पर इसी तरह की पहल की थी, तब 526 ब्रांड्स के दाम 90% तक घट गए थे। अब उसी मॉडल को 137 दवाओं तक बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *