Delhi: दिल्लीवासियों के लिए यमुना किनारे घूमने का नया ठिकाना खुल गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ किया. यह मनोरंजन क्रूज सेवा सोनिया विहार से जगतपुर तक शुरू की गई है, जिसका लुत्फ लोग आज से ही उठा सकेंगे.इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल, PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, मनोज तिवारी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मौजूद रहे.
CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने इसे पवित्र यमुना पर विशेष पहल बताया. उन्होंने कहा कि यह मां यमुना के प्रति आस्था का प्रतीक है और दिल्लीवासियों के लिए एक नया अनुभव होगा. इस सफारी में लाइट एंड साउंड शो और मनोरंजक गतिविधियां भी शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल ने कहा कि विपक्ष ने दुष्प्रचार किया था कि गंगा में क्रूज नहीं चलेगा, लेकिन मोदी सरकार ने इसे करके दिखाया, अब यमुना में भी क्रूज शुरू हो रहा है.
टिकट कितने की, रूट क्या है?
रूट: सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक और वापस
समय: एक तरफ जाने-आने में 35 से 45 मिनट
क्षमता: 30 यात्रियों वाला क्रूज
किराया: पूरी यात्रा का 500 रुपये + एंट्री फीस 50 रुपये
खास: लाइट एंड साउंड शो, मनोरंजन गतिविधियां
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेखा गुप्ता सरकार ने 16 नवंबर को किया सार्वजनिक अवकाश का ऐलान