तिरंगा हमारी शान रहे, भारत हमेशा महान रहे…, स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें ये देशभक्ति से भरे संदेश

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर भारतवासी तिरंगे को सलाम करके आजादी सेलिब्रेट करता है और देश के वीर सपुतों को नमन करता है. इस खास अवसर पर देशभर में हर तरफ तिरंगे के रंग नजर आने लगते हैं. स्कूलों में देशभक्ति के गीत गूंजते हैं, घरों में तिरंगा सजता है और सोशल मीडिया पर भी Independence Day की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है. इंडिपेंडेंस डे के मौके पर आप अपनी भावनाएं अपने दोस्तों और करीबियों तक पहुंचाकर इस दिन को जरा और खास बनाएं.

देशभक्ति संदेश

  1. भारत मेरा जान है, भारत मेरी शान है, सरहद पर जो देते हैं देश के लिए जान, उन वीरों को मेरा दिल से सलाम है.
  2. तिरंगा हमारी शान रहे, भारत हमेशा महान रहे, वीरों की कुर्बानी याद रहे, दिल में हिंदुस्तान रहे. 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  3. देश की मिट्टी का मान रहे, तिरंगे की हमेशा शान रहे, हम रहें या न रहें, यह प्यारा वतन आबाद रहे.
  4. आज़ादी की रवानी यूं ही जगमगाती रहे, तिरंगे की शान आसमान में हमेशा लहराती रहे.
  5. शहीदों के सपनों का भारत बनाएं, तिरंगे के नीचे एक होकर मुस्कुराएं, 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मिलकर मनाएं.
  6. माटी की खुशबू, तिरंगे का मान, सबसे प्यारा अपना हिंदुस्तान. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहत बधाई!
  7. न झुकेगा तिरंगा, न रुकेगा हिंदुस्तान, यही है भारत की पहचान. स्वतंत्रता दिवस 2026 की शुभकामनाएं!
  8. फांसी के फंदे पर जो हंसते-हंसते झूल गए, वतन की खातिर जो अपना सब कुछ भूल गए, सलाम है उन वीरों को जिनकी बदौलत आज हम आजाद हैं.
  9. तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी यह पहचान है, गर्व है हमें भारतीय होने पर, यह देश हमारी जान है.
  10. न हिंदू, न मुस्लिम, न सिख, न ईसाई, भारत की मिट्टी ने सबकी पहचान बनाई. स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर शुभकामनाएं!

इसे भी पढ़ें:-हरियाली तीज पर सुख समृद्धि के लिए करें ये विशेष उपाय, होगी मनोकामना पूरी, जानें झूला झूलने की परंपरा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *