Interesting information: नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है, मां महागौरी को पवित्रता, शांति और निर्मलता का प्रतीक माना जाता है, इस दिन भक्त मां की पूजा करके सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं में मां महागौरी का संबंध पवित्र तुलसी से जोड़ा जाता है। तुलसी को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है और आयुर्वेद में भी इसे उपयोगी औषधीय पौधा माना गया है।
धार्मिक महत्व के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी
बता दें कि तुलसी का महत्व केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है, आयुर्वेद में इसे सुरसा, विष्णुप्रिया और तुवरी जैसे नामों से भी जाना जाता है, तुलसी की पत्तियों में कई प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जिनके संभावित स्वास्थ्य लाभों पर वैज्ञानिक अध्ययन किए गए हैं।
सर्दी-खांसी और गले की परेशानी में उपयोग है तुलसी
तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी-खांसी और गले की परेशानी में किया जाता है, कुछ लोग तुलसी की पत्तियों को पानी या चाय में मिलाकर भी सेवन करते हैं, हालांकि, तुलसी किसी गंभीर संक्रमण का प्रमाणित विकल्प नहीं है, तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
पाचन संबंधी परेशानियों में पारंपरिक उपयोग
आयुर्वेद में तुलसी का इस्तेमाल पाचन संबंधी कुछ परेशानियों के लिए पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है, हालांकि, गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याओं में तुलसी के प्रभाव को लेकर पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं, यदि पाचन संबंधी परेशानी लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।