LPG Price Today: अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है और आप सोच रहे हैं कि अक्टूबर की शुरुआत में इसकी कीमत बढ़ेगी या घटेगी, तो फिलहाल राहत की खबर है. 28 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अगले महीने से सब्सिडी पाने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं कराया है, तो सरकारी सब्सिडी का लाभ बंद हो सकता है.
आज LPG सिलेंडर की कीमत
| शहर | घरेलू सिलेंडर के रेट | कमर्शियल सिलेंडर के रेट |
| दिल्ली | 942 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,701 रुपये |
| कोलकाता | 968 रुपये | 2,884 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,831 रुपये |
| हैदराबाद | 994 रुपये | 2,996 रुपये |
| चेन्नई | 957.50 रुपये | 2,916.5 रुपये |
| कटक | 968.00 रुपये | 2,885 रुपये |
| कोयंबटूर | 959.00 रुपये | 2,940 रुपये |
| रांची | 1,010.50 रुपये | 2,925.50 रुपये |
इसे भी पढ़ें:-भगत सिंह की जयंती पर सीएम योगी की पाती, उनके जीवन से प्रेरणा