सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं…

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सुबह की शुरुआत लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ से की. उन्होने सावन के पहले सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान व मानसून सत्र के शासकीय दायित्वों के बीच भी जनसेवा को सर्वोपरि रखा. सीएम ने जनता दर्शन में आए कई लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना. मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए.


‘जनता दर्शन’ में पुलिस से जुड़ीं कई शिकायतें मिलने पर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी. आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और मुकदमे में दबाव जैसी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने शासन स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जनपदों में ऐसे मामले अधिक आ रहे हैं, वहां के पुलिस कप्तान की जवाबदेही तय की जाए. 

मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए पहले परस्पर संवाद और फिर विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से किया जाए. हर समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये सभी ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *