Lucknow: लखनऊ में सोमवार सुबह थाना सआदतगंज क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई. इस घटना में पिता और दो बेटों को गोली लगी, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है.सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति काबू की. इस दौरान सिपाही कार्तिक ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया. मौके पर भारी पुलिस बल और आला अधिकारी मौजूद हैं. हमलावर नेवी में बताया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी शिवा तिवारी और ऋषभ शुक्ला के बीच चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा था. आज सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिस पर ऋषभ शुक्ला ने फायरिंग कर दी.फायरिंग में शिवा तिवारी, उसके बेटे सुयश और छोटे बेटे शम्भू को गोली लगी. ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई.सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां शिवा और सुयश की मौत हो गई, जबकि शम्भू का इलाज जारी है.
आरोपी हिरासत में
पुलिस ने आरोपी हमलावर ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विवाद की वजह पेड़ के पास चबूतरा बनाने को लेकर थी.फायरिंग के दौरान लोग घरों में छिप गए. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. कई थानों की फोर्स मौके पर है और आरोपियों के घरों पर तलाशी अभियान चला रही है.
इसे भी पढ़ें:-CM योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले – निर्बल को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं