बरसात के मौसम में सेहत का कैसे रखे ख्याल, जानें क्या करें और क्या न करें

Monsoon health tips: बरसात अपने साथ ठंडी हवाएँ और ताज़गी भरी बूँदें लाती है, लेकिन इसी मौसम में बीमारियों का ख़तरा भी सबसे ज़्यादा बढ़ जाता है.  हवा में नमी और पानी में गंदगी की वजह से डेंगू, वायरल फीवर और पाचन से जुड़ी दिक़्कतें तेज़ी से फैलने लगती हैं. ऐसे समय में मज़बूत इम्युनिटी ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन सकती है.

इस मौसम में साफ पानी पीना, ताजा भोजन करना और बाहर के अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में मदद कर सकता है. सबसे अहम बात कि थोड़ी सतर्कता अपनाकर आप बरसात के मौसम का पूरी तरह आनंद ले सकती हैं.

खान-पान से जुड़ी आदतें

  • उबला या फिल्टर का पानी  पीएं 
  • जंक फूड और कटे हुए फल न खाएं
  • खाने में ताजी सब्जियां और गर्म सूप
  • तले और मसालेदार खाने बनाएं दूरी

साफ-सफाई और व्यक्तिगत आदतें

  • बारिश में भीगने से बचें और गीले कपड़े तुरंत बदल लें.
  • गंदे पानी या जलभराव वाली जगहों पर नंगे पैर घूमने से बचें.
  • त्वचा के संक्रमण से बचने के लिए पैरों को साफ और सूखा रखें.
  • कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं.
  • घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छर न पनप सकें.
  • मच्छरों से बचने के लिए मच्छर भगाने वाले क्रीम या उपायों का प्रयोग करें.

इसे भी पढ़ें:-आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नयी पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक- सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *