Rules for drinking water: प्राचीन समय से ही एक ऐसी परंपरा चली आ रही हैं, जिन्हें आज भी अधिक महत्व दिया जाता है. पुराने समय में घर के बड़े-बुर्जुर्ग खड़े होकर पानी पीने से मना किया करते हैं. जिनका पालन करने से जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल प्राप्त होता है. आखिर इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है और पानी पीने का सही तरीका क्या माना गया है? आइए जानते हैं.
जल का महत्व
हिन्दू धर्म में पानी को जीवनदायी और पवित्र तत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार दैनिक जीवन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका उद्देश्य जीवन में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना है. पानी पीने से जुड़ी परंपराएं भी इसी सोच का हिस्सा मानी जाती हैं.
जल तत्व का संतुलन
जल शांत भाव से बैठकर और प्रणाम करके ही ग्रहण करना चाहिए. खड़े होकर पानी पीने से शरीर में ‘जल तत्व’ का असंतुलन पैदा होता है, जिससे स्वभाव में चंचलता आ सकती है.
आयुर्वेद का नजरिया
आयुर्वेदिक के अनुसार, खड़े होकर पानी पीने से सीधे किडनी, जोड़ों या आंतों को नुकसान पहुंचने जैसे दावों को आधुनिक वैज्ञानिक प्रमाणों से स्थापित नहीं माना जा सकता. इसलिए इन्हें पारंपरिक मान्यता के तौर पर ही समझना उचित है.
सही तरीका
पानी पीते समय आराम से बैठना और धीरे-धीरे घूंट लेकर पानी पीना एक अच्छी आदत मानी जाती है. धार्मिक दृष्टि से भी जल को सम्मान देते हुए शांत मन से ग्रहण करने की परंपरा बताई गई है.
इसे भी पढ़ें:-इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में PhD के लिए एडमिशन शुरू, 25 सितंबर तक करें आवेदन